Russia Ukraine War: रूसी सैनिकों से बोलती हैं उनकी पत्नी, जाओ यूक्रेनी महिलाओं का रेप करो; रूस-यूक्रेन युद्ध में सनसनीखेज दावा
प्रथम महिला ने दावा किया कि रूसी सैनिकों की पत्नियों ने उन्हें यूक्रेनी महिलाओं का बलात्कार करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने आगे कहा, ''यौन हिंसा सबसे क्रूर, सबसे खराब तरीका है।''
Russia-Ukraine War Updates: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले नौ महीने से जारी निवेश करने के लिए संदर्भ खाते युद्ध का अब तक कोई नतीजा नहीं निकल सका है। रूस के ताबड़तोड़ हमले जारी हैं, जबकि यूक्रेन भी पूरी ताकत से पलटवार कर रहा है। यूक्रेन की प्रथम महिला ओलेना जेलेंस्का ने रूसी सैनिकों पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि रूसी सैनिक यूक्रेन में बलात्कार और यौन हमले को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। ओलेना जेलेंस्का ने यह टिप्पणी तब की, जब वे लंदन में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने अपने संबोधन में दावा किया कि रूसी सैनिकों को उनकी पत्नियां यूक्रेनी महिलाओं का रेप करने के लिए कहती हैं।
हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे रूसी सैनिक
स्काई न्यूज की खबर के मुताबिक, प्रथम महिला ने दावा किया कि रूसी सैनिकों की पत्नियों ने उन्हें यूक्रेनी महिलाओं का बलात्कार करने के लिए प्रोत्साहित किया। यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की की पत्नी ने रूसी सैनिकों द्वारा व्यवस्थित और खुले तौर पर की जा रही यौन हिंसा के बारे में बात की। उन्होंने आगे कहा, ''यौन हिंसा किसी पर प्रभुत्व साबित करने का सबसे क्रूर, सबसे खराब तरीका है और इस तरह की हिंसा के पीड़ितों के लिए, युद्ध के समय गवाही देना मुश्किल है क्योंकि कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं करता है।'' उन्होंने आगे कहा, ''यह एक और उपकरण है जिसे वे (रूसी सेना) अपने हथियार के रूप में उपयोग कर रहे हैं। इस युद्ध और संघर्ष में उनके शस्त्रागार में यह एक और हथियार है। इसलिए वे इसका व्यवस्थित और खुले तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं।''
'जाओ, यूक्रेनी महिलाओं का रेप करो'
उन्होंने आगे बताया कि हम देखते हैं कि रूसी सैनिक इस बारे में बहुत खुले हैं। वे इसके बारे में अपने रिश्तेदारों से फोन पर बात करते हैं, फोन पर बातचीत से हम इसे पकड़ने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने दावा किया निवेश करने के लिए संदर्भ खाते कि वास्तव में, रूसी सैनिकों की पत्नियां इसे प्रोत्साहित करती हैं। वे कहती हैं कि जाओ, उन यूक्रेनी महिलाओं का बलात्कार करो, बस इसे मेरे साथ साझा मत करो, बस मुझे मत बताओ।'' उन्होंने जोर देकर कहा कि यही कारण है कि इस पर वैश्विक प्रतिक्रिया होनी चाहिए। यूक्रेन की प्रथम महिला ने यह भी कहा कि इसे युद्ध अपराध के रूप में मान्यता देना और सभी अपराधियों को जवाबदेह ठहराना बेहद महत्वपूर्ण है।
'निवेश करने के लिए संदर्भ खाते नाटो भविष्य में यूक्रेन को सदस्यता देने के लिए प्रतिबद्ध'
वहीं, नाटो महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने यूक्रेन के प्रति सैन्य गठबंधन की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए कहा कि युद्धग्रस्त देश एक दिन दुनिया के सबसे बड़े सुरक्षा संगठन का सदस्य बनेगा। स्टोल्टेनबर्ग की टिप्पणी अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और नाटो समकक्षों के यूक्रेन के लिए तत्काल आवश्यक सहायता के वास्ते रोमानिया में एकत्रित होने के बाद आई है। इस बैठक का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि यूक्रेन को हराने में रूस विफल रहे। उन्होंने कहा, "नाटो का दरवाजा खुला है।" सुरक्षा गठबंधन में उत्तरी मैसेडोनिया और मोंटेनेग्रो के हालिया प्रवेश के संदर्भ में उन्होंने कहा कि देशों के नाटो में शामिल होने को लेकर रूस के पास कोई वीटो नहीं है।
अधिकतम अंक: 5
न्यूनतम अंक: 1
मतदाताओं की संख्या: 679